संसद सत्र में कोई भी बिल पाने होने के आसार नहीं: पी चिदंबरम

संसद में वीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला, महंगाई और तेलंगाना के मुद्दे उठाये जाएंगे। संसद सत्र चलने की संभावना पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली का कहना है कि राजग चाहता है कि लोकसभा सत्र आसानी से चले पर सत्ता पक्ष नहीं चाहता है कि उससे सवाल किये जाए। हालांकि वीआईपी हेलीकॉप्टर डील को रद्द किया जा चुका है लेकिन फिर से डील कराने के लिए सोनिया गांधी के करीबियों से संपर्क साधने के मुद्दे को उठाया जा सकता है।
संसद के दोनों सदनों में कुल मिलाकर 126 बिल पेंडिंग हैं, इनमें से 72 बिल लोकसभा में और 54 बिल राज्य सभा में हैं। अब देखना ये है कि संसद के बाकी सत्रों की तरह यह सत्र भी हंगामें की भेंट चढ़ता है या नहीं। यूपीए 2 अपने शासन काल में हुए घोटालों और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिल पास करवाकर जनता के बीच लोकसभा चुनाव के लिए बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगी।
संसद में तेलंगाना मुद्दे पर भी निर्णय लिया जा सकता है, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि तेलंगाना विधेयक पास हो जाएगा। उन्होने कहा कि वह किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं।
केंद्र ने नये राज्य के गठन की घोषणा की थी लेकिन अधिक विवाद होने से यह अब सरकार के गले की हड्डी बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications