भारत में अलकायद नहीं उसका "हव्वा" है
बेंगलोर। भारत में अलकायदा जैसा आतंकवादी ग्रुप घुस गया है या सिर्फ इसका हव्वा खड़ा किया गया है। जिसकी आड़ में गैर सामाजिक तत्व उत्पात तो मचा ही रहे हैं साथ ही निर्दोष लोगों को मार भी रहे हैं। इस तरह की नई बहस भारत में छिड़ चुकी है। यह बहस अमेरिका के एक विशेषज्ञ की ओर से भारत में अलकायदा के अस्तित्व पर सवाल उठाने के बाद से सुगबुगा उठी है। दरअसल, अमेरिका के आतंकवाद रोधी विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत में आतंकी संगठन अल कायदा की मौजूदगी का फिलहाल कोई सबूत नहीं है।

अलकायदा की धमकी के बाद भारत में जारी देशव्यापी अलर्ट के बीच दक्षिण एशिया में अलकायदा के अभियानों के जानकार पीटर बेर्गन ने रविवार को एक निजी चैनल से बातचीत में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा है कि यह कहना है कि भारत मेें अल जवाहिरी अपना अभियान खोलने जा रहा है यह बेकार की बात है। पीटर ने एक बात जरूर कही कि हां भारत में कुछ जेहादी तत्व हैं लेकिन वहां अलकायदा की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications