NExT: नेशनल एग्जिट टेस्ट के लिए नियम घोषित, कब और कैसे होगा? NMC ने सब बताया

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नए नियम के मुताबिक मेडिकल छात्र अपने स्कोर में सुधार करने के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट चरण 1 में कई बार उपस्थित हो सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने अगला चरण 2 पास कर लिया हो।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) ने शुक्रवार को NExT परीक्षा के लिए नियम घोषित कर दिए हैं। मेडिकल छात्र नेशनल एग्जिट टेस्ट चरण 1 में कई बार उपस्थित हो सकते हैं। नए नियम के मुताबिक छात्रों को अपना स्कोर सुधारने का अब पूरा मौका मिलेगा। अगला चरण 1 पास करने के बाद मेडिकल छात्र एक साल के लिए इंटर्नशिप करेंगे। हालांकि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नए नियम के मुताबिक NExT चरण -1 में अंतिम अटेम्प्ट में मिला स्कोर के आधार पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रैंक निर्धारित की जाएगी।

एनएमसी सी शुक्रवार को नेशनल एग्जिट टेस्ट रेगुलेशन 2023 जारी किया। जिसमें मुताबिक एनईएक्सटी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अगले साल से एनईएक्सटी चरण 1 एक बार जबकि एनईएक्सटी चरण 2 साल में दो बार आयोजित किए जाएंगे।

NMC Rules for National Exit Test

एनएमसी के नियमों के मुताबिक नेशनल एग्जिट टेस्ट चिकित्सा के क्षेत्र में एक सामान्य अर्हता प्राप्त करने के लिए होगी। जो अंतिम वर्ष की एमबीबीएस परीक्षा, प्रैक्टिस की अर्हता के लिए परीक्षा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की योग्यता के साथ विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा के तौर पर होगी।

एनएमसी के अधिकारियों ने कहा है कि इंटर्नशिप के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स को भारत में आधुनिक चिकित्सा का अभ्यास करने और स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के लिए लाइसेंस और पंजीकरण प्राप्त करने के लिए पात्र बनने के लिए अगला चरण 2 पास करना होगा। इसके लिए चरण 1 में उन्हें मिले स्कोर को भी कंसीडर किया जाएगा। एनएमसी के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (EMRB) के सदस्य डॉ. योगेन्द्र मलिक ने कहा, "एनएमसी ने छात्रों इसे (दिशानिर्देशों को) पढ़ने का अनुरोध किया है और छात्रों को आश्वासन दिया है कि जब भी आवश्यकता होगी, वह मदद करेगा।" वहीं एनएमसी की अधिसूचना में कहा गया, "जब भी एनईएक्सटी लागू होगा, तो इसके समतुल्य मौजूदा परीक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा।"

एनएमसी के NExT के लेकर नियम के मुताबिक इस परीक्षा का परिणाम केवल पास या फिर फेल दो ही घोषित होगा। NExT चरण 2 को उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत (100 में से 50) या NExT चरण-1 के लिए अधिकतम संभव कच्चे अंकों का आधा होना चाहिए।

अधिसूचना में कहा गया है कि वे सभी छात्र जिन्होंने आयोग द्वारा अनुमोदित या मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से III एमबीबीएस / फाइनल एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा किया है, वे परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। एनएमसी ने कहा कि नियमित रूप से अगले चरण 1 की परीक्षाएं वर्ष में दो बार मई और नवंबर के महीनों में या आयोग द्वारा अधिसूचित किसी अन्य समय में आयोजित की जाएंगी। कैंडिडेट NExT 2 के पूरा होने तक स्कोर में सुधार के लिए NExT चरण I में उपस्थित होने के हकदार नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+