क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Nivar Cyclone: PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

Google Oneindia News

Nivar Cyclone Live चक्रवाती तूफान 'निवार' तमिलनाडु के तट से टकरा गया, इसे लेकर सरकार और एनडीआरएफ की टीमें सतर्क रहीं, तटीय इलाकों में बिना किसी कारण लोगों से घर से बाहर निकलने से मना किया गया था और इस वक्त तमिलनाडु और पुडुचेरी में फिलहाल बारिश रूकी हुई है लेकिन इस तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए हैं, निवार के तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने पर राहत के लिए भारतीय नौसेना के जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, गोताखोर और आपदा राहत दल अभी भी डटे हुए हैं, हालांकि 'निवार' पहले से कमजोर हो गया है।

Recommended Video

    Cyclone Nivar: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला निवार, Chennai में Heavy Rain | वनइंडिया हिंदी

    (बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए करें क्लिक)

    Nivar Cyclone Live: तमिलनाडु में बुधवार को छुट्टी का ऐलान

    इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे के पेज को रीफ्रेश करते रहिए...

    Newest First Oldest First
    10:23 PM, 27 Nov

    पीएम मोदी ने चक्रवात निवार को लेकर सीएम ईके पलनिस्वामी से बात की। मृतकों के परिजनों के पीएम नैशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा।
    5:30 PM, 27 Nov

    तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हुई है लेकिन अब बारिश रूक चुकी है।
    8:07 AM, 27 Nov

    चक्रवाती तूफान के चलते हुई भारी बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव है।
    8:06 AM, 27 Nov

    प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार' बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा था, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई।
    2:49 AM, 27 Nov

    तमिलनाडु से अब तक चक्रवात की वजह से जान हानि की कोई खबर नहीं है लेकिन चक्रवात की वजह से पेड़ उखड़ गए और कुछ इलाकों में दीवारें ढहने की भी खबरें हैं। पुडुचेरी में भारी बारिश हुई और पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तथा कई इलाके पानी में डूब गए।
    6:04 PM, 26 Nov

    पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए उप्पलाम क्षेत्र का दौरा किया।
    4:48 PM, 26 Nov

    मुख्यमंत्री ई.पलानीस्वामी ने कुड्डालोर में चक्रवाती तूफान निवार प्रभावित इलाकों के रिलीफ कैंप में रह रहे लोगों से मुलाकात की।
    3:53 PM, 26 Nov

    चक्रवाती तूफान 'निवार' उत्तर-पश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ता रहेगा और अगले छह घंटों में यह और कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र और इसके बाद अगले छह घंटों में यह और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा।
    3:53 PM, 26 Nov

    मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि प्रचंड चक्रवाती तूफान 'निवार' उत्तरी तमिलनाडु तट के ऊपर कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।
    3:12 PM, 26 Nov

    तमिलनाडु के डेप्युटी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने भारी बारिश के बाद हालात की समीक्षा करने के लिए चेन्नै में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।
    3:08 PM, 26 Nov

    DMK के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने चेन्नई में चक्रवाती तूफान निवार से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
    3:07 PM, 26 Nov

    तमिलनाडु के डेप्युटी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने भारी बारिश के बाद हालात की समीक्षा करने के लिए चेन्नै में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।
    1:26 PM, 26 Nov

    निवार ने पुडुचेरी के नजदीक तट को पार कर लिया है।
    1:24 PM, 26 Nov

    तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार कमजोर पड़ गया है, लेकिन निवार का असर दिखाई दे रहा है।
    12:46 PM, 26 Nov

    तमिलनाडु के Additional Chief Secretary ने कहा कि चक्रवात निवार की वजह से अभी तक तीन लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 101 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, और 380 के आस-पास पेड़ गिरे हैं, हालांकि प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं की पूरी बहाली है।
    11:43 AM, 26 Nov

    हमने इस तरह की मूसलाधार बारिश कभी नहीं देखी है, अभी कर किसी की मौत की खबर नहीं: सीएम वी.नारायणसामी
    11:42 AM, 26 Nov

    पुडुचेरी के सीएम वी.नारायणसामी ने जलभराव क्षेत्रों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि CycloneNivar के कारण 24 घंटे भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हुआ है।
    पुडुचेरी के सीएम वी.नारायणसामी ने जलभराव क्षेत्रों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि CycloneNivar के कारण 24 घंटे भारी बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हुआ है।
    11:01 AM, 26 Nov

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा केंद्र पूरी तरह से चक्रवात 'निवार' पर पैनी नजर रख रहा है, हर संभव मदद राज्यों की जाएगी, हमने तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों के सीएम से बात की है, एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।
    10:06 AM, 26 Nov

    निवार पहले से कमजोर हुआ लेकिन बारिश कल तक चेन्नई में जारी रहेगी, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है: IMD
    10:05 AM, 26 Nov

    अगले तीन घंटों में बेंगलुरू ग्रामीण, बैंगलोर अर्बन, तुमकुर, चित्रदुर्ग, कोलार, चिकबल्लापुरा, रामनगर जिलों में भारी बारिश की आशंका।
    9:37 AM, 26 Nov

    निवार चक्रवात की वजह से लगातार बारिश के बाद चेन्नई के कई इलाकों में जलजमाव।
    9:34 AM, 26 Nov

    निवार चक्रवात की वजह से चेन्नई में चल रही है तेज आंधी।
    8:25 AM, 26 Nov

    पुदुचेरी में चक्रवात निवार की वजह से बारिश जारी। अगले 3 घंटे में उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़कर कमजोर होगा चक्रवात।
    7:41 AM, 26 Nov

    अगले तीन घंटे में निवार तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़कर कमजोर पड़ जाएगा: मौसम विभाग
    7:40 AM, 26 Nov

    निवार तूफान के कारण पुदुचेरी में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से जगह-जगह नुकसान भी हुआ है।
    7:38 AM, 26 Nov

    पुदुचेरी के उत्तर पूर्व में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा है। अगले तीन घंटे में इसकी गति घटकर 65-75 किमी प्रति घंटा रह जाएगी।
    7:38 AM, 26 Nov

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्व सेक्टर में तेज हवाएं चल रही हैं।
    1:52 AM, 26 Nov

    तमिलनाडु में चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है,नेल्लोर और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर बहुत तेज़ आंधी आने की आशंका है कहा जा रहा है कि इस दौरान 65 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की गति से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के भी आसार हैं। निवार के तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरने पर राहत के लिए भारतीय नौसेना के जहाज, विमान, हेलीकॉप्टर, गोताखोर और आपदा राहत दल तैयार हैं।
    1:40 AM, 26 Nov

    चेन्नई समेत कई हिस्सों में तूफान से पहले तेज बारिश हो रही है वहीं चेन्नई एयरपोर्ट की सेवाएं गुरूवार सुबह सात बजे तक के लिए कैंसल कर दी गई हैं। दक्षिण रेलवे की कई ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं। बताते हैं कि तमिलनाडु से एक लाख और पुदुचेरी से एक हजार लोगों को निकाला गया है वहीं NDFR अलर्ट मोड में है और तट के पास बसे बड़ी संख्या में लोगों को राहत कैंप में भेजा गया है।
    9:42 PM, 25 Nov

    एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान के मुताबिक निवार चक्रवात 26 नंवबर को सुबह 2 बजे के आस-पास टकराएगा, करीब 1 लाख लोगों को तमिलनाडु से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और करीब 1000 लोगों को पुडुचेरी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। IMD ने कहा कि बहुत ही भयंकर चक्रवाती तूफान निवार अब पुड्डुचेरी से लगभग 85 किमी पूर्व में, कुड्डलोर के दक्षिण-पूर्व में 80 किमी दूर स्थित है। मध्यरात्रि 25 नवंबर की मध्यरात्रि के दौरान कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत संभावित क्रॉस हो सकता है।
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Severe cyclonic storm Nivar is expected to bring heavy rainfall to Chennai when it makes landfall between Mamallapuram-Karaikal on Wednesday evening, here is Nivar Cyclone Live Updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X