नीतीश ने की लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना, कहा- मुझे मीडिया के जरिए ही मिलती है जानकारी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की इन दिनों सेहत कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में उन्हें रांची से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बीच बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आपको बता दें कि एक समय बिहार में एक साथ सरकार चलाने वाले नीतीश और लालू में अब इतनी राजनीतिक दूरियां आ गई हैं कि नीतीश को लालू की सेहत की जानकारी अखबार के जरिए मिली। खुद नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्हें लालू की सेहत की जानकारी अखबार के जरिए ही मिली है।

Recommended Video

    Lalu Health Update: AIIMS में Lalu Yadav के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम का गठन संभव | वनइंडिया हिंदी
    Lalu prasad yadav

    लालू को क्यों फोन नहीं करते नीतीश?

    नीतीश कुमार ने ये भी बताया कि पहले की तरह वे आजकल लालू के स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जानने के लिए फोन क्‍यों नहीं करते हैं। नीतीश ने बताया कि जिस समय वे लालू प्रसाद यादव के साथ नहीं भी थे, उस समय भी उनके स्वास्थ्य का हाल लेते रहते थे। लोगों को याद होगा कि जब उन्‍होंने लालू के स्वास्थ्य का हाल लिया तो उनकी देखरेख करने वाले ने क्या-क्या टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने कह दिया कि वो अब फोन पर हाल-चाल नहीं लेंगे। नीतीश ने कहा कि इसीलिए उसके बाद से वो मीडिया के जरिए ही लालू के स्वास्थ्य का हालचाल लेते हैं। बता दें कि ये बात 2018 की है। नीतीश का ये निशाना तेजस्वी की तरफ था।

    2017 से जेल में बंद हैं लालू प्रसाद यादव

    नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मैं ये कामना करता हूं कि लालू जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्हें तकलीफ से छुटकारा मिलेगा। आपको बता दें कि 72 साल के लालू का इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा था। लालू कई चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2017 से 14 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। तभी से समय-समय पर उन्हें स्वस्थ संबंधी दिक्कतें होती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+