पटना में लगे पोस्टर पीएम के झांसे में नहीं आना, मंच पर दिखी जुगलबंदी
पटना। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं यह पहला मौका था जब पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार ने मंच साझा किया था।
लेकिन इन सब के बीच एक तरफ जहां नीतीश पीएम के साथ मंच साझा कर रहे थे तो दूसरी तरफ पीएम के रास्ते में हर तरफ पोस्टर वार छिड़ा हुआ था। इन पोस्टर पर लिखा था कि पीएम के झांसे में नहीं आना।
वहीं पीएम की रैली से पहले नीतीश ने पीएम से कई सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि नरेंद्र मोदी को बिहार आने के लिए 15 महीने लग गये पीएम बनने के बाद। नीतीश कुमार ने इसके साथ कई और सवाल भी दागे जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना और कई रेल परियोजनाओं का अधर में पड़ा होना।
वहीं यह तल्खी मंच पर नीतीश कुमार और पीएम के भाषणों में भी देखने को मिला। एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार की वजह से कई योजनाओं पर रुकने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ पीएम ने भी नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के विकास में किस तरह से राजनीति ने बाधा डाली है उसका विस्तृत विवरण नीतीश जी ने दिया है।













Click it and Unblock the Notifications