नीतीश बन सकते हैं एनडीए के सहसंयोजक, अमित शाह ने दिया ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू न केवल सरकार में शामिल हो सकती है, बल्कि नीतीश को एनडीए का संयोजक भी बनाया जा सकता है।
नई दिल्ली। महागठबंधन का साथ छोड़कर बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार जल्दी ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी चीफ अमित शाह ने ट्वीट कर नीतीश की पार्टी जेडीयू को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू न केवल सरकार में शामिल हो सकती है, बल्कि नीतीश को एनडीए का संयोजक भी बनाया जा सकता है। फिलहाल नीतीश कुमार और बीजेपी से नाराज चल रहे शरद यादव किसी वक्त एनडीए के संयोजक हुआ करते थे।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान अमित शाह ने नीतीश को एनडीए का सहसंयोजक बनने का न्योता दिया है। बिहार में बीजेपी के साथ गठजोड़ करके सरकार बनाने के बाद जेडीयू एनडीए में शामिल होने की तैयारी में है।
जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन अभी बिहार स्तर पर ही है. देशव्यापी और केंद्रीय स्तर पर सहयोग के लिए जेडीयू जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती है। जेडीयू की 19 अगस्त को होने वाली बैठक में पार्टी एनडीए में शामिल होने पर फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि बिहार में एनडीए के लिए भूपेंद्र यादव को कॉर्डिनेटर बनाया जा सकता है।
वहीं खबर ये भी है कि किसी भी वक्त शरद यादव की जेडीयू से विदाई हो सकती है। इसकी शुरूआत पार्टी ने राज्यसभा में अपना नेता बदलकर कर दिया है।जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के बगावती तेवर के बाद पार्टी ने उनके पर कतरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने बड़ा दांव चलते हुए शरद यादव को राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है। शरद यादव की जगह आरसीपी सिंह को राज्यसभा में नया नेता चुने जाने का आधिकारिक पत्र सौंप दिया है।
-
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज












Click it and Unblock the Notifications