'...INDIA मीट में गायब रहा समोसा', कांग्रेस क्राउडफंडिंग पर नीतीश कुमार के सांसद का तंज
INDIA Alliance Meeting: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने भी 19 दिसंबर को बैठक की। जिसमें सीटों के बंटवारे, पीएम फेस और रणनीति पर गहन चर्चा हुई। खास बात यह रही कि यह चर्चा चाय और बिस्किट पर की गई। जिसको लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बुधवार को कांग्रेस पर तंज कसा है।
जेडीयू नेता सुनील कुमार पिंटू ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंगलवार की इंडिया बैठक में कोई समोसा नहीं था, क्योंकि कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान के लिए दान अभी तक नहीं आया है। कहा कि पार्टी के पास समोसे का इंतजाम करने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पहले गठबंधन की बैठकों में चाय और समोसे शामिल होते थे। लेकिन, इंडिया अलाइंस की चौथी बैठक सिर्फ चाय और बिस्किट तक ही सीमित रही। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि बैठक में गठबंधन में हिस्सेदारी के लिए कई दलों के बड़े नेता आये थे। लेकिन, इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। बैठक चाय बिस्किट तक ही सीमित रही। क्योंकि कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि उनके पास फंड की कमी है और वे 138 रुपये, 1380 रुपये या 13,800 रुपये का चंदा मांग रहे हैं। दान अभी तक नहीं आया है। इसलिए, बैठक बिना समोसे के सिर्फ चाय और बिस्कुट के साथ खत्म हुई।
नीतीश को पीएम उम्मीदवार न बनाने तक रहेगी शिकायतें: बीजेपी
सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि विपक्ष के इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक बेनतीजा रही। जेडीयू सांसद की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में समोसा नहीं होने से नीतीश कुमार के सांसद निराश हैं। कहा, किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। जब तक नीतीश कुमार को गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता, तब तक इसी तरह की शिकायतें जारी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications