जेपी पर अमित शाह के बयान पर भड़के नीतीश, बोले- 'उन पर बोलने की अभी उनकी इतनी उम्र नहीं है'

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ अलग होने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से बिहार के सिताब दियारा में नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उनका नाम लिए बिना कहा कि वह जेपी के सिद्धांतों को छोड़कर सत्ता के लिए कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं। अमित शाह के इस बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा के ऊपर बयान देने के लिए अमित शाह की ना तो उतनी उम्र है और ना ही उतना अनुभव। नीतीश ने कहा कि मुझे गर्व है जेपी आंदोलन में 14 सदस्यीय छात्रों की कमेटी का मैं हिस्सा था, 1974 के आपातकाल में मैं जेल भी गया था।

nirish

2002 से पहले कौन जानता था अमित शाह को

दरअसल जिस तरह से नीतीश कुमार से एक पत्रकार ने अमित शाह के बयान पर सवाल पूछा उसपर मुख्यमंत्री बरस पड़े। उन्होंने कहा कि जेपी पर बोलने के लिए उनकी ना इतनी अभी उम्र है और ना ही इतना अनुभव। वह 2002 के बाद ही लोगों की नजर में आए हैं, जब मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उससे पहले उनकी क्या पहचान थी, आखिर उससे पहले वह थे कहां। वह जेपी आंदोलन पर बोलना चाहते हैं जोकि 1974 में हुआ था। आखिर वह उस आंदोलन के बारे में जानते क्या हैं। आखिर उनकी उम्र कितनी है।

उनकी अभी इतनी उम्र नहीं

बता दें कि नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर अमित शाह की उम्र ही कितनी है। गौर करने वाली बात है कि अमित शाह की फिलहाल उम्र 57 वर्ष है जबकि नीतीश कुमार 71 वर्ष के हैं। नीतीश कुमार पहले भी यह कह चुके हैं कि भाजपा अब पहले वाली भाजपा नहीं रही जो अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी के समय में थी। पिछली पीढ़ि के नेताओं में कई अच्छाइयां थीं। लेकिन इन लोगों के भीतर किसी के लिए कोई सम्मान नहीं है, किसी भी चीज की इन लोगों को कोई जानकारी नहीं है।

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश

अक्सर आरएसएस पर आरोप लगता है कि उसने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई हिस्सेदारी नहीं ली, महात्मा गांधी की हत्या के पीछे भी आरएसएस का आरोप था। इसपर नीतीश कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखिए इतिहास में क्या लिखा है, अगर मैं गलत हूं तो मुझे सही कीजिए। नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा बांटने की राजनीति कर रही है। गौर करने वाली बात है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम चला रहे हैं, इस सिलसिले में वह कई विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+