नीतीश कुमार ही सीएम, तेजस्वी डिप्टी सीएम और स्पीकर कांग्रेस का, तो क्या ये होगा बिहार की नई सरकार का फॉर्मूला?
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (बेजीपी) के बीच अब दरार आ गई है। दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
पटना, 09 अगस्त : बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (बेजीपी) के बीच अब दरार आ गई है। दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से मिलकर सरकार बना सकते हैं।

बताया जा रहा है कि नये गठबंधन सरकार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना है। साथ ही तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस के पाले में स्पीकर का पद मिलने की संभावना है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीएम नीतीश कुमार के महामहिम से मुलाकात के बाद तस्वीरें साफ हो जाएंगी।
जेडीयू विधायक ने किया समर्थन
वहीं, इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।
..... आ रहे लालटेनधारी
लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी। इससे पहले भाजपा-जेडीयू के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैं पटना जा रहा हूं। हम दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं।
यह भी पढ़ें- 'नीतीश उस लड़के की तरह, जो GF को किसी और से...', सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मीम्स












Click it and Unblock the Notifications