जेडीयू की मीटिंग में फैसला- बिहार में नीतीश कुमार ही होंगे 2019 में एनडीए का सबसे बड़ा चेहर
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में 2019 में आम चुनाव को लेकर तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर हुई पार्टी मीटिंग में फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए से बिहार के लिए चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। जनता दल यूनियन (जेडीयू) की मीटिंग में पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने यह बड़ा बयान दिया है। इस बयान से अब संकेत स्पष्ट हो रहे हैं कि आम चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर नीतीश कुमार एंड कंपनी कोई बड़ा दांव खेल सकती है।

पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने मीटिंग में कहा कि बिहार में एनडीए को नीतीश कुमार के नाम पर ही चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू सबसे बड़ा दल है और नीतीश कुमार सबसे बड़ा चेहरा। इस मीटिंग में पार्टी लीडर केसी त्यागी और चुनावी रणनीतिकार केसी त्यागी भी मौजूद थे।
2019 चुनाव के लिए हुई मीटिंग में पवन वर्मा ने कहा कि हम अपने जीएसटी और विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर कायम हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए रामविलास पासवान ने भी इसका समर्थन किया है।
बता दें कि 7 जून को पटना में एनडीए की मीटिंग में इस बात पर औपचारिक मुहर लग सकती है कि अगले साल आम चुनाव में मुख्य चेहरा कौन होगा। वहीं, इस मीटिंग में बीजेपी के अलावा सभी सहयोगी दलों के नेता भाग लेने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications