एक ही मंच से गूंजेंगे नितीश-लालू के स्वर, विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर

वशिष्ठ का कहना है कि राजद और कांग्रेस के साथ जदयू का गठबंधन बिहार की जरूरत और समय की मांग है। विधानसभा के उपचुनाव में जदयू और राजद 4-4 जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ेने के लिए कमर कस चुकी है।
पढ़ें- टीसी की बदतमीजी
संग-साथ के आरोपों के जवाब में कहा जा रहा है कि लालू से हमारे जेपी आंदोलन के समय से ही संबंध हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, अच्छे दिनों का झांसा देकर भाजपा ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा तो जमा लिया, लेकिन जनता का जल्द ही मोह भंग हो रहा है।
उन्होंने बयानबार करते हुए कहा कि उत्तराखंड में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने भाजपा के नकली प्रचार का पर्दाफाश कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद में जो कुछ भी हुआ उसके लिए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी जिम्मेदार हैं। हालांकि अब लगभग तय हो चुका है कि बदलते मिजाज़ में लालू-नितीश का गठबंधन अब एक नए मुकाम पर जंग के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications