राजद में शामिल श्याम रजक, बोले- जदयू में 99 फीसदी लोग नीतीश कुमार से नाखुश

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार सरकार के मंत्री श्याम रजक को पार्टी से निष्कासित करने के बाद रजक ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। श्याम रजक ने कहा कि मुझे निष्कासित नहीं किया गया है, मैं स्पीकर को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं ऐसी जगह पर नहीं रह सकता हूं जहां पर सामाजिक न्याय को कुचला जा रहा है। बता दें कि रविवार को श्याम रजक को जनता दल से निष्कासित कर दिया गया था। श्याम रजक नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे। पार्टी से निष्कासित होने के बाद श्याम रजक ने पटना में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद में शामिल हो गए।

Recommended Video

    Shyam Rajak का JDU पर निशाना, Tejashwi Yadav ने कही ये बात | RJD | Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी
    shyam rajak

    श्याम रजक ने जनता दल पार्टी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि तकरीबन 99 फीसदी लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दुखी हैं, लेकिन फैसला लेने में असमर्थ हैं। मैं अन्य लोगों के बारे में नहीं जानता हूं, लेकिन मैं राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने जा रहा हूं। जानकारी के अनुसार श्याम रजक पहले ही इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन उनके इस्तीफे से पहले ही जदयू ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। । पार्टी से निकाले जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक को मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया।

    सूत्रों के मुताबिक, श्याम रजक की पारंपरिक सीट फुलवारीशरीफ से पार्टी ने उनका टिकट काटने की तैयारी कर ली थी। इस सीट से अरुण मांझी को टिकट मिलने की चर्चा है। इन सब बातों से श्याम रजक उपेक्षित महसूस कर रहे थे। जिसके चलते वो पार्टी छोड़ना चाहते थे। माना जा रहा है कि, रजक राजद में शामिल हो सकते हैं। रजक पहले राजद में ही थे। उस समय उनकी गिनती लालू प्रसाद के सबसे करीबी नेताओं में होती थी। रामकृपाल यादव भी तब राजद में थे और लालू प्रसाद के काफी करीब थे। लेकिन श्याम रजक अचानक जदयू में चले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+