गुजरात- हिमाचल में जीत पर नीतीश कुमार ने दी बीजेपी को बधाई
गुजरात चुनाव परिणाम के कुछ घंटे पहले नीतीश कुमार ने ईवीएम की आलोचना करने वालों पर जमकर हमला बोला था
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमांचल भी हार गई।

गुजरात चुनाव परिणाम के कुछ घंटे पहले नीतीश कुमार ने ईवीएम की आलोचना करने वालों पर जमकर हमला बोला था। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना जो कर लें, लेकिन ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है। अब मतदान के अधिकार से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकता है।
बता दें कि गुजरात परिणामों को लेकर कई बार ये सवाल उठाए गए कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होगी तो शायद बीजेपी का जीतना मुश्किल होगा। नीतीश कुमार ने इसी का करारा जवाब देते हुए बीजेपी का बचाव किया था। नीतीश कुमार ने ईवीएम की आलोचना कभी नहीं कि बिहार में महागठबंधन की 2015 में हुई जीत पर भी किसी ने ईवीएम की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया था। नीतीश कुमार हमेशा से मानते रहे हैं कि ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष होता है और बिहार इसका साक्षी रहा है। बिहार में जब ईवीएम का प्रयोग नहीं होता था तब यहां मतदान के दौरान जबर्दस्त गड़बड़ी और हिंसा होती थी लेकिन ईवीएम के प्रयोग से अब चुनाव शांतिपूर्ण होते हैं।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’












Click it and Unblock the Notifications