सरकार का नौंवा महीना चल रहा है कहां है विकास- नीतीश कुमार
पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। वहीं इस मौके पर नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का नौवा महीना चल रहा है लेकिन विकास अभी तक नहीं आया है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश हवाबाजी से नहीं चलता बल्कि काम से चलता है। केंद्र सरकार को काम करना चाहिए हवाबाजी नहीं करनी चाहिए।
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली के जनादेश ने पूरे देश को संदेश दिया है। लोगों के मूड का बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। नीतीश ने कहा कि देश को तोड़ने वाली बात चल रही थी, भाजपा नेता चुनाव प्रचार में लोगों को गालियां दे रहे थे।
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की राजनीति में भाजपा गंदा खेल रही है। बिहार में भाजपा अंदरूनी तौर पर बिखराव करना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा में मर्यादा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications