बिहार के इस नेता को बनाया जाएगा रेल मंत्री, नीतीश ने दी सहमति
ऐसी खबरें हैं कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को रेल मंत्री इसलिए बनवाना चाहते हैं ताकि वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री पद पर रहते हुए हुईं गड़बड़ियों का पता लगा सकें
नई दिल्ली। एक बार फिर से रेल मंत्री का पद बिहार कोटे में जा सकता है। खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह बहुत ही जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं, उन्हें रेल मंत्री बनाए जाने की खबर है।

नीतीश के करीबी को रेल मंत्री बनाए जाने की चर्चा
लंबे समय तक रेल मंत्री का पद बिहार के नेताओं के पास रहा है। अब एक बार फिर से बिहार के नेता आरसीपी सिंह के रेल मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कभी खुद रेल मंत्री रहे नीतीश कुमार अब अपने करीबी को रेल मंत्री बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी से भी बात की है।

लालू की गड़बड़ियों को निकालेंगे
ऐसी खबरें हैं कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को रेल मंत्री इसलिए बनवाना चाहते हैं ताकि वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री पद पर रहते हुए हुईं गड़बड़ियों का पता लगा सकें। आर सीपी सिंह उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वो नीतीश के रेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ काम कर चुके हैं।

मोदी कैबिनेट का विस्तार
आपको बता दें कि लगातार हो रहे रेल हादसों से आहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की है और प्रधानमंत्री ने सुरेश प्रभु को इंतजार करने को कहा है। मोदी कैबिनेट का जल्दी ही विस्तार होने वाला है जिसमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी वहीं कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। जेडीयू में हाल में एनडीए ज्वाइन किया है लिहाजा जेडीयू के दो नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications