नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 7वीं बार लेंगे शपथ, जानिए कब-कब बने बिहार के सीएम

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 7वीं बार लेंगे शपथ, जानिए कब-कब बने बिहार के सीएम

पटना: Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा विधानसभा चुनाव-2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ जीत गई है। रविवार (15 नवंबर) को जेडीयू (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar)को NDA की बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया है। इस जीत और फैसले के साथ ही नीतीश कुमार इतिहास रचने वाले हैं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लने वाले हैं। नीतीश कुमार ने भले ही 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन इससे पहले वो 2000 में भी बिहार सीएम पद की शपथ ले चुके थे। हालांकि हफ्ते भर बाद दी उनकी सरकार बहुमत साबित ना कर पाने की वजह से गिर गई थी। आइए जानें नीतीश कुमार बिहार के सीएम कब-कब बने?

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Nitish Kumar 7वीं बार लेंगे Oath, जानिए कब-कब बने CM ? | वनइंडिया हिंदी
    Nitish Kumar

    1- नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन इस वक्त नीतीश कुमार सिर्फ सात दिनों के लिए सीएम बनें थे। बहुमत ना होने की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी।

    2- नीतीश कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2005 को बने। इस बार उन्होंने पांच साल तक सरकार चलाई।

    3-तीसरी बार नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2010 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    4- साल 2014 में लोकसभा चुनावों हार के बाद नीतीश कुमार ने फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनका ये नैतित फैसला माना गया था। नीतीश ने जीतनराम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन फिर चौथी बार नीतीश कुमार ने 22 फरवरी 2015 को सीएम बने।

    Nitish Kumar

    5-नीतीश कुमार ने 5वीं बार 20 नवंबर 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने एक साथ चुनाव लड़ा था।

    6- दो साल बाद नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से अलग हो गए और बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया। इसके बाद 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने छठी बार सीएम पद की शपथ ली।

    7-अगर नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री बने तो वो सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि NDA में शामिल बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि बिहार में सीएम का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।

    Nitish Kumar

    बिहार में NDA को पूर्ण बहुमत, जीतीं 125 सीटें

    बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। NDA में शामिल बीजेपी 74 सीटें, जेडीयू 43, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 76 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर और लेफ्ट ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार चुनाव में आईएमआईएम ने 5 सीटें, लोजपा और बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+