Nitin Nabin Security: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष को मिलती है किस लेवल की सुरक्षा, कितने जवान करते हैं रखवाली?
Nitin Nabin Security: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन लगातार राजनीतिक सुर्खियों में हैं। उन्होंने दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में कार्यभार संभाल लिया हैं। संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका और सक्रियता को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आम तौर पर किसी भी नेता या सार्वजनिक हस्ती की सुरक्षा का फैसला गृह मंत्रालय खतरे की आशंका को देखते हुए लेता है। इसमें समय के साथ बदलाव भी किया जा सकता है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जेड स्तर की सुरक्षा दी गई है। पार्टी अध्यक्ष रहते हुए वह राज्यसभा में नेता सदन भी हैं। इसके अलावा, 2024 में उन्हें मोदी कैबिनेट में भी शामिल किया गया था। नितिन नबीन ने कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला, तो वह बिहार सरकार में मंत्री थे। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी विधायक हैं।

Nitin Nabin Security: कैसे तय होगी नितिन नबीन की सुरक्षा?
- नितिन नवीन की सुरक्षा तय करने से पहले पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां संभावित खतरों का आकलन कर सकती हैं।
- इसमें उनकी राजनीतिक गतिविधियां, सार्वजनिक कार्यक्रम, विरोधी पक्षों से मिलने वाली धमकियां और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाले इनपुट शामिल होते हैं।
- इंटेलिजेंस विंग की रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाता है कि किसी नेता को कितनी और किस स्तर की सुरक्षा की जरूरत है।
BJP Working President की सुरक्षा की होगी समीक्षा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार सरकार में मंत्री होने के नाते सुरक्षा मिली थी। इसमें बॉडीगार्ड के अलावा आवास की सुरक्षा और गनर शामिल थे। इस बात की पूरी संभावना है कि हाई प्रोफाइल पद को देखते हुए उनकी सुरक्षा कैटेगरी में बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से सरकारी गार्ड और गनर के अलावा, उन्हें पार्टी की ओर से भी सुरक्षा दी गई है।
VIP कैटेगरी में वर्गीकरण
खतरे के स्तर और पद की अहमियत को देखते हुए नेताओं को अलग-अलग VIP कैटेगरी में रखा जाता है। इसी आधार पर नितिन नबीन को भी सुरक्षा श्रेणी दी जा सकती है। VIP वर्गीकरण तय करता है कि उन्हें X, Y या Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी या नहीं और कितने सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
जेपी नड्डा को मिली है जेड स्तर की सुरक्षा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जेड स्तर की सुरक्षा मिलती है। साथ ही, उनकी सुरक्षा व्यवस्था में वाहन सुरक्षा भी शामिल हैं। इसमें बुलेटप्रूफ वाहन या एस्कॉर्ट वाहनों की सुविधा है। उनके आवास पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications