Nitin Nabin In Bengal: पश्चिम बंगाल में गरजे बीजेपी अध्यक्ष, इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की कर दी मां
Nitin Nabin In Bengal: पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी प्रदेश में लगातार सभाएं कर रहे हैं। पार्टी की परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने अब तक कई जिलों का दौरा किया है। सोमवार को उन्होंने इस्लामपुर की रैली में टीएमसी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश विकास की रफ्तार पर चलेगा।
इस्लामपुर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां का नाम भी बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया जाना चाहिए। बता दें कि बीजेपी सरकार में कई शहरों के नाम बदले गए हैं। इसमें यूपी, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के शहर शामिल हैं।

Nitin Nabin ने कार्यकर्ताओं को दिया परिवर्तन का नारा
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से परिवर्तन का सपना पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपको बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से जुड़ना होगा, क्योंकि यह बदलाव का शंखनाद है। उन्होंने कहा, 'इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया जा सके। इसके लिए आपको बदलाव की जमीन तैयार करनी होगी। आपको अपनी सरकार चुननी होगी। यह 5000 किलोमीटर की यात्रा पश्चिम बंगाल के हर कोने तक पहुंचेगी और बंगाल के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज बुलंद करेगी।'
Bengal Chunav में बीजेपी ने फिर उठाया घुसपैठिए का मुद्दा
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी भी घुसपैठिए को पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकार छीनने नहीं देंगे। हम बंगाल की राजनीति में बदलाव लाने की बात कर रहे हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कीं। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ घुसपैठिए का मुद्दा उठाया। बीजेपी अध्यक्ष ने भी कहा कि बंगाल में टीएमसी सरकार प्रदेश के लोगों का हक छीनकर घुसपैठियों को दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications