"अगर हम भी कांग्रेस वाली गलतियां करते रहे तो...", न‍ितिन गडकरी ने भाजपा को चेताया

केंद्र सरकार में लगातार तीन बार से केंद्रीय मंत्री कुर्सी संभाल रहे नितिन गडकरी ने अपनी भारतीय जनता पार्टी को चेताया है। उन्‍होंने कहा भाजपा एक कार्यशैली और हर तरह से अलग तरह की पार्टी रही हैं। इससे पहले साथ ही उन्होंने भाजपा को कांग्रेस की पिछली गलतियों को दोहराने के प्रति आगाह किया जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा।

nitin gadkari

हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है तो...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा की अपनी अलग पहचान बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, जिसने उसे मतदाताओं का विश्वास दिलाया है। उन्‍होंने कहा अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती रही है, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है।"

ये बात पणजी के पास गोवा भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नि‍तिन गडकरी ने कहा जनता ने कांग्रेस की गलतियों के कारण भाजपा को चुना।

आडवाणी की बात को शेयर किया

नितनित गडकरी ने अपने गुरु और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बात को याद करते हुए कहा "आडवाणी जी कहा करते थे कि हम एक अलग पार्टी हैं। हमें समझना होगा कि हम अन्य पार्टियों से कितने अलग हैं।" यह भावना भाजपा के लिए अपने दृष्टिकोण में अलग बने रहने की आवश्यकता की प्रेरणा देती है।

इसके साथ ही गडकरी ने कहा कार्यकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार लाने का साधन है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त देश का आह्वान किया और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाने का आग्रह किया।

जातिगत राजनीति से बचने की दी सलाह

महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने जाति आधारित राजनीति की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "मैंने इस चलन को न अपनाने का फैसला किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति की राजनीति में शामिल नहीं होऊंगा। जो करेगा जाट की बात, उसको सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मूल्य किसी व्यक्ति को परिभाषित करते हैं, जाति नहीं।

संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया

अपने 40 मिनट के भाषण में गडकरी ने गोवा भाजपा के सदस्यों से हर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखने के लिए संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद तनावड़े और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। उन्होंने दोहराया कि भाजपा को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+