नितिन गडकरी बोले- सरकार के पास पैसे की कमी नहीं, काम करने वाली मानसिकता में है कमी

नई दिल्ली। देश में अर्थव्यवस्था की हालत पर लगातार चर्चा हो रही है। विपक्षी दल सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश में जुटे हैं। इन सब चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान आया है। नागपुर में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हीरक जयंती समारोह के उद्धाटन के मौके पर केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, बल्कि काम करने वाली मानसिकता में कमी है।

Recommended Video

    Nitin Gadkari ने Modi Government की हिम्मत पर उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात | Oneindia Hindi
    सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं- गडकरी

    सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं- गडकरी

    इस समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं सच बताता हूं, सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, जो कुछ कमी है वो सरकार में काम करने वाली जो मानसिकता है, जो निगेटिव एटीट्यूड है, निर्णय करने में जो हिम्मत चाहिए, वो नहीं है।' गडकरी ने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने जैसे कदमों से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    अफसरों पर भड़के गडकरी

    गडकरी ने आगे कहा,' मैं परसों हमारे एक हाईएस्ट फोरम में था तो वे कह रहे थे, हम ये शुरू करेंगे, वो शुरू करेंगे। मैंने उनसे कहा कि क्यों शुरू करेंगे? आपकी अगर शुरू करने की ताकत होती तो आप आईएएस बनकर यहां नौकरी क्यों करते?' केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप कोई बड़ा उद्योग शुरू कर सकते हैं, आपका ये काम नहीं है करने का, आप उसकी मदद करें जो ये कर सकता है, इस लफड़े में मत पड़ो आप लोग।' उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण है।

    'लोगों को उस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, जिसमें अच्छा कर सकते हैं'

    'लोगों को उस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, जिसमें अच्छा कर सकते हैं'

    इसी इच्छाशक्ति के साथ पीएम मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। गडकरी ने कहा कि ये कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं है। इस समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों को उस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, जिसमें वे अच्छा कर सकते हैं। इसके पहले, रविवार को नितिन गडकरी छत्रपति नगर के एक ग्राउंड पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने शहर के कई ग्राउंड्स का दौरा किया और क्रीड़ा महोत्सव में खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+