'मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा लेकिन सिस्टम के कारण परियोजनाओं में देरी होती है', नितिन गडकरी ने क्यों कहा ऐसा
'मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन सिस्टम के कारण परियोजनाओं में देरी हो रही है', नितिन गडकरी ने क्यों कहा ऐसा?
नई दिल्ली, 11 दिसंबर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (10 दिसंबर) को कहा कि भारत में सिस्टम के कारण अधिकतम परियोजनाओं में देरी हो रही है। एससीएल इंडिया 2021 सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, "मैं किसी के खिलाफ किसी भी प्रकार के आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन सिस्टम के कारण अधिकतम परियोजनाओं में देरी हो रही है। सरकारी प्रणाली में निर्णय नहीं लेना और निर्णय के लिए देरी करना एक बड़ी समस्या है।" नितिन गडकरी ने कहा, ''हर जगह फैसला लेने में बहुत देरी होती है जिससे परियोजनाओं की लागत में वृद्धि होती है।"

नितिन गडकरी ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि निर्माण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। कृषि के बाद, यह हमारे सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के मामले में दूसरे स्थान पर आता है।" हालांकि, केंद्र ने 2025 तक राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन कार्यक्रम के माध्यम से लगभग करोड़ों का आवंटन करके भारतीय अर्थव्यवस्था को एक बड़ा धक्का दिया है।
Recommended Video
नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। गडकरी ने कहा, "पीएम मोदी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की है जिसमें खान, रेल, पर्यावरण आदि मंत्री भी शामिल हैं। हम हमेशा देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करते हैं।"
एससीएल इंडिया 2021 सम्मेलन का विषय था- 'निर्माण कानून और मध्यस्थता: आगे का रास्ता'। इसी विषय पर बोलते हुए मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिस्टम की वजह से ज्यादा रियोजनाओं में देरी हो जाती है। हालांकि उन्होंने सिस्टम में किन लोगों की वजह से देरी होती है, उनके बारे में कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications