अब नितिन गडकरी ने की नेहरू की तारीफ, बोले- मुझे उनके भाषण बहुत पसंद
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हाल के दिनों में अपने बयानों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। एक और बयान के कारण नितिन गडकरी फिर सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ की और खुद को उनके भाषणों का मुरीद बताया। नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में जवाहरलाल नेहरू के भाषण का जिक्र किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सिस्टम को सुधारने के लिए दूसरे की तरफ उंगली क्यों करते हो, अपनी तरफ क्यों नहीं इशारा करते। जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि इंडिया इज नॉट ए नेशन, इट इज अ पॉपुलेशन। इस देश का हर व्यक्ति देश के लिए प्रश्न है, समस्या है, मुझे उनके भाषण बहुत पसंद हैं। तो इतना कर सकता हूं कि मैं देश के सामने एक समस्या नहीं बनूंगा।'
#WATCH Nitin Gadkari: JL Nehru kehte the, "India is not a nation, it is a population. Iss desh ka har vyakti desh ke liye prashn hai, samasya hai." Unke yeh bhashn mujhe bahut pasand hain. Toh main itna toh kar sakta hun ki main desh ke saamne samasya nahi rahunga. (24.12) pic.twitter.com/i3QzoqwrLk
— ANI (@ANI) December 25, 2018
नेहरू की तारीफ करने वाले इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पहले भी अपने बयानों के कारण नितिन गडकरी को बाद में आकर सफाई देनी पड़ी है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर वे पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनके सांसद-विधायक अच्छा काम नहीं करते हैं तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इसे तीन राज्यों में बीजेपी की हार से जोड़कर देखा जाने लगा जिसपर गडकरी ने ट्वीट कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में दरार पैदा करने की साजिश कामयाब नहीं होगी।