एक बार टैक्स भरो, जिंदगी भर गाड़ी चलाओ, कब होगा ऐसा? नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Nitin Gadkari ने साफ कहा कि अगर जनता को अच्छी सड़कें चाहिए, तो उसे टोल देना पड़ेगा। हर देश में यही सिस्टम लागू है।

Nitin Gadkari

गाड़ी खरीदते वक्त लोग टैक्स भरते हैं, इसके बावजूद उनसे हाइवे पर टोल टैक्स लिया जाता है। ऐसे में इसको खत्म करने की मांग हो रही। हाल ही में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से टैक्स और टोल पर सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने शानदार जवाब दिया।

जी न्यूज के कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा कि जब कोई कमाता है, तो सरकार उससे टैक्स लेती है। जब वो पूछता है तो सरकार कहती है कि इससे हम मूलभूत ढांचे-सड़क, अस्पताल आदि का निर्माण करेंगे। जब हम गाड़ी लेने जाते हैं, तो फिर हमसे टैक्स ले लिया जाता है।

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि दो बार टैक्स लेकर जब हम गाड़ी हाइवे पर चलाते हैं, तो वो फिर से 500-500 रुपये टोल टैक्स ले लेते हैं। ऐसे में देश की जनता ये जानना चाहती है कि उन्हें कब इससे मुक्ति मिलेगी?

इस पर नितिन गडकरी ने शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देखिए कुमार जी आप तो विदेशों में गए हैं। आप अमेरिका, फ्रांस कहीं भी जाओ तो सब जगह टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल वाले यहां प्रोग्राम करवा रहे, उनको किराया देना पड़ा होगा। फ्री में रामलीला मैदान का ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने ये होटल चुना।

गडकरी ने आगे कहा कि अगर आप अच्छी सुविधा चाहते हैं, तो आपको टैक्स देना पड़ेगा। गाड़ियों पर टैक्स राज्य सरकार लेती है। 2024 से पहले मैं आपको दिल्ली से देहरादून 2 घंटे, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटे, दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे, दिल्ली से कटरा 6 घंटे और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचाऊंगा।

उन्होंने अंत में कहा कि कहीं ना कहीं आपको अच्छी सर्विस चाहिए तो पैसा देना होगा। अभी मैंने इस होटल में कॉफी पी, उसका दाम बहुत ज्यादा देना पड़ा होगा, जबकि टपरी पर पीने का ऑप्शन था। ऐसे में आप समझ सकते हैं। अब भारत के रोड अमेरिका के बराबर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+