नित‍िन गडकरी के 'अच्छे दिन' नहीं आने देगा संघ, अध्यक्ष पद की अटकलें खत्म

nitin gadkari
महाराष्ट्र। आयकर विभाग के खुलासे में जब सो सामने आया है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है, इसके बाद से नई-नई खबरें जन्म लेने लगी थीं। कयास लगाए जाने लगे थे कि नितन गडकरी फिर से भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं। संघ ने इस खबर और सूचना, दोनो पर ही ब्रेक लगा दिया है। फैंसला हुआ है कि गडकरी अध्यक्ष नहीं होंगे।

माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह केंद्र में बनने वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग से क्लीन चिट मिलने के बाद नितिन गडकरी एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जनता आम 'ये' हैं खास

गौरतलब है कि दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता सुमित दलाल के आवेदन के जवाब में आयकर निदेशालय नागपुर ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इस निदेशालय में नितिन गडकरी के खिलाफ फिलहाल कोई पूछताछ या जांच लंबित नहीं है।

भाजपा सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन और राजनीति से प्रेरित थे। उन पर जनवरी, 2013 में उस समय भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे जब वह लगातार दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने वाले थे।

तब वह दूसरे कार्यकाल के लिए नामांकन की तैयारी कर रहे थे जब उनकी पूर्ति ग्रुप की कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे पड़े। इसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह राजनाथ सिंह को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी थी।

घटना के समय से ही गडकरी लगातार सार्वजनिक तौर पर कहते आ रहे हैं कि उनकी छवि खराब करने की साजिश के तहत यह दुर्भावनापूर्ण और कुटिल अभियान चलाया गया था। दलाल ने आरटीआई के तहत गडकरी के खिलाफ लंबित आयकर मामलों की जानकारी मांगी थी। इस घटनाक्रम पर भाजपा के नेता रविशंकर ने कहा कि चुनाव के दौरान लगाए गए सभी आरोपों को कांग्रेस को वापस लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+