नितिन गडकरी का ऐलान, 1 जनवरी, 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य
नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि 1 जनवरी, 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए FASTag को अनिवार्य होगा। उनका कहना है कि यह यात्रियों के लिए उपयोगी है क्योंकि उन्हें नकद भुगतान, समय की बचत और ईंधन के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। डकरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि टोल नाका पर अब तक जो छूट गाड़ियों को दी जा रही थी वो बंद की जा रही है। साल 2021 के पहले दिन यानि कि एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी कर दिया गया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग प्रणाली अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी थी। फास्टैग प्रणाली 2011 में लागू की गई थी और 2018 तक 34 लाख से ज्यादा वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे थे। वर्ष 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए फास्टैग को जरूरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सभी वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल के नकद भुगतान के लिए नहीं रुकना पड़ेगा और यात्रा में समय की बचत होगी।
FASTag कैसे खरीदें?
केंद्र ने FASTags जारी करने के लिए 22 बैंकों को अधिकृत किया है। जिन बैंकों को FASTags जारी करने की अनुमति है, वे हैं एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, करूर वैश्य बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सिंडिकेट बैंक, फेडरल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑप बैंक, सारावत बैंक, सिटी यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैन, यूनियन बैंक, नागपुर नगरिक सहकारी बैंक लिमिटेड।












Click it and Unblock the Notifications