दिल्ली में ई रिक्शा चलाने पर कोई रोक नहीं- नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने रामलीला मैदान में सभी रिक्शा चालकों के समक्ष इस बात का ऐलान किया है कि बिना किसी रोक-टाेक के ई रिक्शा देश की सड़कों पर दौड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिक्शे में कम से कम 4 लोग बैठ सकते हैं। यदि कोई रिक्शा चालक 4 से ज्यादा लोगों को बैठाता है तो उसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। हालांकि गडकरी के इस फैसले के बाद ई रिक्शा चालकों में नए जीवन की एक लहर दौड़ गई है।
लोक सभा चुनाव में रैलियों के दौरान भाजपा ने यह वादा किया था कि यदि उनकी सरकार दिल्ली में आई तो रिक्शा चालकों की समस्याओं को जरूर सुना जाएगा और उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर भी किया जाएगा। नए नियमों के अनुसार, अब ई रिक्शा चालक 4 सवारी के साथ अतिरिक्त 50 किलोग्राम का बोझ भी रख सकते हैं। ऐसा किया जाना कतई अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। गडकरी ने यह भी कहा है कि ई रिक्शा का चालक ही मानक रहेेगा।
चुनाव के दौरान गरीब जनता से किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। गडकरी के इस बयान को सुनने के बाद रामलीला मैदान में जुटे हजारों ई रिक्शा चालकों में मानो एक नई जिंदगी की लहर दौड़ गई हो। घोषणा किए जाने के दौरान गडकरी ने यह भी कहा कि 3 प्रतिशत के सालाना ब्याज दर पर रिक्शा चालकों को कर्ज भी मुहैया कराया जाएगा। इसी के साथ केवल 100 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications