नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, जिला अस्पतालों में 1 लाख की आबादी पर हैं औसतन 24 बेड

नई दिल्ली, अक्टूबर 01। किसी वैश्विक महामारी का सामना करने के लिए हमारा देश कितना तैयार है, वो हमने कोरोना काल में देख लिया था। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी ने देश के हेल्थ सिस्टम की पोल खोल दी थी। इस बीच नीति आयोग की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि देश के अंदर एक जिला अस्पताल में प्रति 1 लाख की आबादी पर औसतन 24 बेड हैं। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि हेल्थ सिस्टम में अभी कितने सुधार की जरूरत है।

hospital

बिहार की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

बात करें राज्यों की तो सबसे खराब स्थिति तो बिहार की है, जहां 1 लाख की आबादी पर औसतन 6 बेड उपलब्ध है। वहीं सबसे बेहतर स्थिति में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी है। यहां 1 लाख की आबादी पर औसतन 222 बेड हैं। 'जिला अस्पतालों के कामकाज में बेहतर गतिविधियों' के शीर्षक वाली नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है कि देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिला अस्पतालों में बेड, मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ, कोर हेल्थ डायग्नोस्टिक टेस्टिंग सेवाओं की उपलब्धता के मामले में बेहतर पाया गया है।

इन राज्यों में बेड की संख्या है काफी कम

इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड की 2012 में जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया था कि जिला अस्पतालों को प्रति 1 लाख आबादी पर कम से कम 22 बिस्तर मेंटेन रखने हैं। हालांकि ये निर्देश 2001 की जनगणना के आधार पर दिए गए थे। इस निर्देश के आधार पर भी देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बेड की संख्या 22 से कम है। इसमें बिहार की स्थिति तो सबसे ज्यादा खराब है, जहां बेड की संख्या 6 है। बिहार के अलावा झारखंड (9), तेलंगाना(10), उत्तर प्रदेश(13), हरियाणा(13), महाराष्ट्र(14), जम्मू और कश्मीर(17), असम(18), आंध्र प्रदेश(18), पंजाब(18), गुजरात(19), राजस्थान(19), पश्चिम बंगाल(19), छत्तीसगढ़(20) और मध्य प्रदेश में यह संख्या 20 है।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बेड की संख्या 22 से अधिक

1 लाख की आबादी पर औसतन बेड की सबसे अधिक संख्या पुडुचेरी (222) में है। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (200), लद्दाख (150), अरुणाचल प्रदेश (102), दमन और दीव (102), लक्षद्वीप (78), सिक्किम (70), मिजोरम (63), दिल्ली (59), चंडीगढ़ (57), मेघालय (52), नागालैंड (49), हिमाचल प्रदेश (46), कर्नाटक (33), गोवा (32), त्रिपुरा (30), मणिपुर (24), उत्तराखंड (24), केरल और ओडिशा में ये संख्या 22 पाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+