निठारी कांड: सीबीआई कोर्ट ने नौवें मर्डर केस में मोनिंदर पंढेर और सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के निठारी कांड के 9वें केस में मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेन्द्र कोली को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया गया है। इस मामले में कल शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। मोनिंदर पंधेर और सुरेन्द्र कोली पर निठारी कांड से जुड़े कुल 16 केस चल रहे हैं। आठ मामलों में फैसला सुनाया जा चुका है। जिस मामले में दोनों को दोषी पाया गया है, वो मोनिंदर पंधेर के घर में काम करने वाली मेड अंजलि का है। इसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इससे पहले आठ मामलों में सुरेंद्र कोली को फांसी हो चुकी है।

Nithari Killings: CBI Court Finds Moninder Singh Pandher, Surender Koli Guilty In Ninth Case

निठारी कांड
जून 2005 को आठ साल की एक बच्ची नोएडा के निठारी इलाके से गायब हुई थी। इसके बाद से इस इलाके में लगातार बच्चे गायब होने लगे। एक साल तक लगातार बच्‍चों के गायब होने यह सिलसिला चलता रहा और करीब दर्जनभर बच्चे गायब हो गए। 7 मई 2006 को 21 साल की एक और लड़की जब गायब हुई तो पुलिस को अहम सुराग उसके मोबाइल से मिला। पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। उसके बाद जब उसमे से एक नंबर पर कॉल की गई तो उसका नाम मनिंदर सिंह पंधेर का था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पंधेर और उसके नौकर कोली को आरोपी बनाया। इसके बाद पूरे निठारी मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा बच्चियों और लड़कियों का रेप किया गया था। रेप के बाद उन्हें मारकर पंढेर के घर में दफन कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+