क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र चुनाव: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे भाजपा में शामिल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उनका पार्टी में स्वागत किया। नितेश 2014 में कणकवली सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। दो दिन पहले मंगलवार को उन्होंने विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज वो भाजपा में शामिल हो गए।

Nitesh Rane former Congress MLA and son of Narayan Rane joins BJP

नितेश के पिता राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने कहा है कि उनके बेटे भाजपा के टिकट पर कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक चरण में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा।

नितेश नारायण राणे 'स्वाभिमान संगठन' नाम का संगठन भी चलाते हैं। नितेश के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। एक समय में उनको उन्हें शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का करीबी माना जाता था। फिर वो कांग्रेस में आए, उसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। नितेश के भाजपा में जाने को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं।

नितेश राणे कुछ समय पहले उस समय चर्चा में आए थे जब महाराष्ट्र के कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढों को देख उन्होंने एक इंजीनियर को बंधवाकर उस पर कीचड़ डाल दिया था। मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। नारायण राणे ने बाद में अपने बेटे की इस हरकत के लिए माफी मांगी थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए किसे मिला टिकटमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए किसे मिला टिकट

Comments
English summary
Nitesh Rane former Congress MLA and son of Narayan Rane joins BJP
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X