AIIMS MBBS 2017 Entrance Results: सूरत की बेटी ने दिखाया दम, ऑल इंडिया में नंबर 1 रैंक

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) की ओर से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2017 के परिणाम आने के बाद गुजरात स्थित सूरत निवासी निशिता पुरोहित के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।

18 वर्षीय इस लड़की ने MBBS के प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है बता दें कि गुरूवार को AIIMS ने दिल्ली, पटना,भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर,ऋषिकेश और रायपुर में चलाए जा रहे कोर्सों के लिए जारी किया।

AIIMS MBBS 2017 Entrance Results: सूरत की बेटी ने दिखाया दम, ऑल इंडिया में नंबर 1 रैंक

नेशनल लेवल बॉस्केट बॉल प्लेयर निशिता ने इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित कराई गई 12वीं की परीक्षा में 91.4 फीसदी हासल किया था।

टॉप करने के लिए नहीं थी आश्वस्त

निशिता के पिता निर्मल इंदु जो खुद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के छात्र रह चुके हैं वो फिलहाल ओडिशा में एक प्राइवेट कंपनी के अध्यक्ष हैं। निशिता की मां हिमांशु एक सफल गृहणी हैं और फॉर्मेसी में ग्रेजुएशन किया है।

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार निशिता ने कहा कि वो अपने परिणाम से काफी खुश हैं लेकिन अपने टॉप करने को लेकर आश्वस्त नहीं थी।

निशिता ने कहा कि मुझे टॉप करने का विश्वास तो नहीं था लेकिन सेलेक्ट हो जाने का यकीन था। निशिता AIIMS से कार्डियोलॉजी या रेडियोलॉडी की पढ़ाई करना चाहती हैं। निशिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया।

यहां देखे MBBS का रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+