डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, भड़के रितेश देशमुख, कहा-जिंदा है वो अभी...
मुंबई।
जाने माने बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की बात झूठी है, फिल्म एक्टर रितेश देशमुख ने निधन की खबर का खंडन करते हुए कहा कि कामत अभी जिंदा हैं। रितेश ने इस बारे में एक ट्वीट किया है , जिसमें उन्होंने लिखा है कि निशिकांत अभी भी जिंदा है, उसके लिए प्रार्थना करें। साथ ही उन्होंने अफवाह उड़ाने वालों को भी आड़े हाथों लिया है। आपको बता दें कि निशिकांत कामत लंबे वक्त से बीमार चल रहे हैं, ऐसी खबर है कि निशिकांत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
निशिकांत को लीवर सिरोसिस नामक बीमारी
उनका हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी से इलाज चल रहा है। हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मालूम हो कि दृश्यम जैसी फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।
कई फिल्मों में अभिनय भी किया
निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उनके निर्देशन की पहली फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' है। इन्होंने एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में खलनायक का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया है।

एसपी बालासुब्रमण्यम के भी निधन की उड़ी थी अफवाह
मालूम हो कि कामत से पहले मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के भी निधन की खबर आई थी, जिसका खंडनउनके परिवार वालों की ओर से किया गया था,हालांकि सिंगर की हालत गंभीर है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है, वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं, आपको बता दें कि सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले सिंगर एसपी बालसुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित हैं।

कोरोना संक्रमित हैं बालासुब्रमण्यम
अस्पताल ने जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया था, उसमें कहा गया था कि गायक बालासुब्रमण्यम की निगरानी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है, गायक को को कोरोना के हल्के लक्ष्ण के साथ भर्ती कराया गया था और उनकी हालत स्थिर है और उनमें आक्सीजन का स्तर सामान्य है












Click it and Unblock the Notifications