निर्मला सीतारणम का I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला, कहा- वो हिंदुओं और 'सनातन धर्म' के खिलाफ हैं
तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरका मंत्री उदयानिधि स्टालिन लगातार सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कानेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल डीएमके पार्टी के मंत्री उदायनिधि लोगों के बीच विभाजन ओर भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए सनातन धर्म को दोषी ठहराया है और कहा है कि सनातन धर्म का उन्मूलन कर देना चाहिए। द्रमुक नेता उदयनिधि की इस भड़काऊ टिप्पणी का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया करारा जवाब देते हुए विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर वार किया है।

कांग्रेस उनका समर्थन करती हैं जो देश को तोड़ना चाहती है
सीतारमण ने कहा द्रमुक और विपक्षी गठबंधन भारत हिंदुओं और 'सनातन धर्म' के खिलाफ है। कांग्रेस पर वार करते हुए सीतारमण ने दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी उन समूहों का समर्थन करती है जो भारत को तोड़ना चाहती हैं।
ये सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं
सोनिया गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने तुरंत द्रमुक नेता की टिप्पणियों से खुद को दूर कर लिया था। मंत्री ने खुले तौर पर कहा कि यह सनातन धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि सनातन धर्म को खत्म करने के लिए ये विरोध कर रहे हैं।
सनातन विरोधी डीएमके की स्पष्ट नीति
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में वित्त मंत्री सीतारमण दावा किया कि I.N.D.I.A. गुट के किसी भी घटक ने टिप्पणियों की निंदा नहीं की है। मंत्री ने आरोप लगाया कि सनातन विरोधी डीएमके की स्पष्ट नीति है, इसे मैंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया है।
द्रमुक नेता ने जानबूझ कर ये टिप्पणी की
उदयनिधि स्टालिन की सनातल धर्म को लेकर की विवादित टिप्पणियों को "संविधान का मखौल" बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर विवादास्पद टिप्पणियां की हैं, यह जानते हुए भी कि यह सार्वजनिक पद पर उनकी शपथ का उल्लंघन होगा।
इसके साथ ही सीतारमण ने कहा इससे तमिलनाडु के लोगों को परेशानी हुई। भाषा की बाधा के कारण देश के बाकी लोग इसे समझ नहीं पाए। यह हमेशा से ऐसा ही रहा है। अब सोशल मीडिया के कारण आपको यह जानने के लिए किसी अनुवादक की भी आवश्यकता नहीं है कि एक मंत्री क्या है उन्होंने कहा यह आश्चर्य की बात नहीं है। डीएमके 70 साल से ऐसा कर रही है यह पाखंड है।











Click it and Unblock the Notifications