Video: पत्रकार ने अनुराग ठाकुर से पूछा हेट स्पीच पर सवाल, निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। अनुराग ठाकुर के भड़काऊ भाषण से संबंधित सवाल का केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बचाव किया। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग से उनके 'गोली मारो' के नारे और इस पर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सवाल हुआ तो उनके जवाब देने से पहले ही सीतारमण ने माइक संभालते हुए कहा कि इस पर यहां जवाब नहीं देंगे।

Nirmala Sitharaman To The Rescue As Anurag Thakur Evades Question

बुधवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुर के 'गोली मारो' के नारों को लेकर सवाल हुआ। जिस पर बुधवार को हाईकोर्ट ने बेहद सख्ती दिखाई थी और दिल्ली पुलिस से एफआईआर करने को कहा था। जैसे ही सवाल हुआ तो अनुराग ठाकुर इस पर हंसते हुए दिखे, वहीं सीतारमण ने कहा कि हम यहां बैंकर्स से जुड़े सवाल ही लेंगे क्योंकि ये प्रेस कॉन्फ्रेस उसी मुद्दे पर है। ऐसे में इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी।

बता दें कि दिल्ली हिंसा से जुड़ी एक अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषणों पर सवाल किया था। अदालत ने पुलिस से पूछा था कि आखिर इन लोगों पर एफआईआर क्यों नहीं की गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को दिल्ली पुलिस को ये जवाब देना है कि भड़काऊ भाषण देने के आरोपी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया या नहीं। हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कहा था कि कोर्ट चाहती है कि ऐसे भड़काऊ भाषण देने वाले सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जिससे कि दिल्ली के माहौल को सुधारा जा सके। पुलिस ने जब कोर्ट में वीडियो ना देखने की बात कही थी तो जज ने सुनवाई के दौरान अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण वाले वीडियो चलवाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+