GST Council: इकट्ठा हुआ 20 हजार करोड़ का कम्पेनसेशन सेस, आज रात राज्यों को होगा भुगतान

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने मार्च में ही लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था, जिससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। इस दौरान केंद्र सरकार भी राज्यों को जीएसटी का भुगतान नहीं कर पाई। जिसका मुद्दा आज हुई 42वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठा। इस दौरान टैक्स के बंटवारे को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए हैं।

nirmala sitharaman

बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल कम्पेनसेशन सेस 20 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा हुआ है, जो आज रात राज्यों को वितरित कर दिया जाएगा। वहीं जो 24 हजार करोड़ का IGST पहले इकट्ठा हुआ था, वो अगले हफ्ते के अंत तक राज्यों को दे दिया जाएगा। केंद्र से धनराशि नहीं मिलने से कई राज्यों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस वजह से वहां पर कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं हैं।

वहीं वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने बताया कि पहली जनवरी से, करदाता जिनका वार्षिक टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मासिक रिटर्न यानी जीएसटीआर 3 बी और जीएसटीआर 1 दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल तिमाही रिटर्न दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मासिक आधार के बजाय तिमाही आधार पर छोटे करदाताओं के लिए रिटर्न बनाने का जीएसटी परिषद का निर्णय छोटे करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+