निर्भया गैंगरेप के दोषी अक्षय ने दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

नई दिल्ली। निर्भया मामले में दोषी अक्षय ने मंगलवार को क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है। इस बात की जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारी ने दी। निर्भया सामूहिक बलात्कार केस में सभी चारों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जिसके बाद दोषी अक्षय ने क्यूरेटिव याचिका दायर की है। बता दें कि इससे पहले दोषी मुकेश कुमार ने दया याचिका दायर की थी, लेकिन राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया था। दया याचिका खारिज होने के बाद इस फैसले को चुनौती देते हुए दोषी मुकेश ने इस बाबत सु्प्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो चुकी है और आज कोर्ट इसपर अपना फैसला सुनाएगा।

akshay

इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश के वकील से इसके लिए तुरंत रजिस्ट्री से संपर्क करने के लिए कहा था। कोर्ट ने कहा था कि अगर किसी को 1 फरवरी को फांसी दी जा रही है, तो ये मामला सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17 जनवरी को मुकेश की दया याचिका ठुकरा दी थी। जिसके बाद मुकेश के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ऐसे में हर किसी की नजर आज सुप्रीम कोर्ट पर रहेगी। बता दें कि पहले इन दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी, लेकिन दया याचिका और क्यूरेटिव पिटीशन के चलते फांसी की तारीख को टाल दिया गया और अब 1 फरवरी को इन दोषियो को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।

बता दें कि निर्भया के चारों दोषियों को एक फरवरी सुबह सात बजे फांसी दी जानी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को फांसी दिए जाने का डेथ वारंट जारी कर दिया था। जिसके बाद से ही दोषियों की ओर से कई तरह के कानूनी रास्ते अपनाए जा रहे हैं। दिल्ली की अदालत ने पहले 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी देने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ दोषियों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर करने पर तकनीकी दिक्कत की वजह से फांसी टल गई थी। इसके बाद अदालत ने नई तारीख का ऐलान किया और 1 फरवरी की तारीख तय कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+