भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स की करोड़ों में हुई नीलामी, ये थी खासियत
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पेटिंग्स की मुंबई में आयकर विभाग ने नीलामी की। देश छोड़कर लंदन भाग चुके नीरव मोदी की पेटिंग्स की नीलामी 54.84 करोड़ रुपये में हुई। इनकम टैक्स को ये राशि मिलेगी। नीरव मोदी की 68 पेंटिंग्स में 55 पेटिंग्स की मंगलवार को नीलामी हुई।

वीएस गायतोंडे द्वारा नीरव मोदी के कलेक्शन-अनटाइल्ड ऑयल (कैनवास 1) की नीलामी की गई। इनमें से दो पेंटिंग्स की की नीलामी 22 करोड़ रुपये में हुई। इनमें से एक कैनवस में त्रावणकोर के महाराजा और उनके छोटे भाई रिचर्ड टेम्पल, ग्रेनविले का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरी पेटिंग जिसमें बकिंघम का तीसरे ड्यूक सैर्फन ऑर्ट से चित्रित हैं। उसकी नीलामी 14 करोड़ रुपये में हुई।
गौरतलब है कि 48 साल के डायमंड कारोबारी नीरव मोदी को पिछले बुधवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उस पर पीएनबी बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उसके अलावा मैहुल चौकसी इस मामले में दूसरे आरोपी हैं।












Click it and Unblock the Notifications