PNB Scam: नीरव मोदी को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लेकर अब लोग तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, जहां उसकी कंपनी के ही लोग इस वक्त नीरव मोदी को भला-बुरा कहकर कोस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की ओर से भी एक बड़ा बयान सामने आया है। न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि जो कुछ भी हुआ था वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, नीरव मोदी को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के प्रोडक्ट्स की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं लेकिन जब से नीरव मोदी के बारे में खुलासा हुआ है, तब से ही प्रियंका चोपड़ा ने मोदी के साथ किए गए सारे करार तोड़ दिए हैं।

मधु चोपड़ा का बड़ा बयान

मधु चोपड़ा का बड़ा बयान

इस बारे में मधु चोपड़ा ने कहा कि मेरी बेटी ने कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर दिया है और इस पूरे मामले में जो भी ऑफिशियली एक्शन लेने है वो लिए जा रहे हैं। मधु चोपड़ा ने कहा कि नीरव मोदी की कथनी और करनी में फर्क है, वो जैसा दिखता है वो वैसा है नहीं।

नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की एंबेसडर थीं प्रियंका

नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की एंबेसडर थीं प्रियंका

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की एंबेसडर थीं। प्रियंका चोपड़ा जनवरी 2017 से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नीरव के लग्जरी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ी हुईं थीं। उन्होंने नीरव मोदी ब्रांड के लिए कई विज्ञापनों में भी काम किया था। नीरव मोदी के कई आउटलेट में अभी प्रियंका की तस्वीरों वाले विज्ञापन लगे हैं।

 11,500 करोड़ के घोटाले का आरोपी हैं नीरव मोदी

11,500 करोड़ के घोटाले का आरोपी हैं नीरव मोदी

11,500 करोड़ के घोटाले का आरोपी हैं नीरव मोदी आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+