Bigg Boss 14: निक्की तंबोली बोलीं- फाइनलिस्ट बनाने में रुबीना का हाथ नहीं, किस्मत में था

मुंबई। बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने हाल ही में शो की पहली फाइनलिस्ट होने के पीछे का राज बताया है। अपनी अदाओं और माइंडगेम से दर्शकों का दिल जीतने वालीं निक्की तंबोली ने भले ही बिग बॉस 14 की ट्रॉफी ना जीती हो लेकिन उन्होंने सेकेंड रनरअप बनकर यह साबित कर दिया है कि वह भी किसी से कम नहीं हैं। हालांकि निक्की की इस उपलब्धि का श्रेय लोग रुबीना दिलैक को ही देते हैं।

बिग बॉस 14 की पहली फाइनलिस्ट निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 की पहली फाइनलिस्ट निक्की तंबोली

दरअसल, रुबीना दिलैक ही वह शख्स हैं जिन्होंने निक्की तंबोली की बिग बॉस 14 का पहला फाइनलिस्ट बनाया। हालांकि निक्की तंबोली ऐसा नहीं मानतीं। हाल ही निक्की तंबोली ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में अपने बिग बॉस की जर्नी को लेकर खुलकर बात की। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में पहले रुबीना दिलैक की कट्टर विरोध रहने वालीं निक्की तंबोली शो के अंत में उनकी बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं।

रुबीना दिलैक की वजह से फाइनल में पहुंची निक्की

रुबीना दिलैक की वजह से फाइनल में पहुंची निक्की

रुबीना दिलैक ने एक टास्क को जीतकर निक्की तंबोली को शो की पहली फाइनलिस्ट बनाया था। फैंस और दर्शकों का यही मानना है कि निक्की शो के ग्रैंड फिनाले तक सिर्फ रुबीना की बदौलत ही पहुंच सकी हैं। राखी सावंत पर पानी फेकने को लेकर रुबीना शो के अंत तक नॉमिनेट थीं, इस वजह से उन्होंने अपनी दोस्ती साबित करते हुए निक्की तंबोली को शो का पहला फाइनलिस्ट बनाया।

रुबीना की शुक्रगुजार नहीं

रुबीना की शुक्रगुजार नहीं

रुबीना की इस दरियादिली के बाद निक्की तंबोली की हरकतों से कई लोगों ने ऐसा महसूस किया कि वह फाइनलिस्ट बनाए जाने को लेकर रुबीना की शुक्रगुजार नहीं हैं। अपने इंटरव्यू में निक्की ने इसका वजह बताया है। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में नहीं जानती कि मुझे क्या कहना चाहिए। मुझे लगता है फाइनल में जाना मेरी किस्मत में लिखा था। मैं भाग्य में बहुत भरोसा करती हूं। मैं बस इतना कहूंगी कि मैं अपने सभी फैंस से प्यार करती हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने शो छोड़ने के लिए निक्की तंबोली को ऑफर किए 6 लाख रुपए, जानें क्या वो छोड़ देगी बिग बॉस का घर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+