उत्तर रेलवे द्वारा सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी
उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा, सिग्नलिंग, ट्रैक बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन का आकलन करने के लिए कई डिवीजनों में व्यापक रात्रि निरीक्षण किए। इस पहल ने चल रहे सुरक्षा अभियानों का समर्थन करते हुए, परिचालन तत्परता, कोहरे की तत्परता और समग्र रेल सुरक्षा में सुधार के लिए सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
संरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों के क्रम में, उत्तररेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में बड़ेस्टेशनों, ट्रैक, यार्ड और ऑपरेशनल इंस्टॉलेशन का रात्रिकालीन निरीक्षण किया।ये रात्रिकालीन निरीक्षण रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच औचक निरीक्षण होताहैं। इसका उद्देश्य रेल यात्रा को और सुरक्षित बनाना होता हैं। निरीक्षण केदौरान, अधिकारीगण रेलकर्मियों की मुस्तैदी और सतर्कता को भी बढ़ावा देते हैंजिससे रेल संरक्षा बेहतर हो सके।

दिसम्बर माह में उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में रेलवे के वरिष्ठअधिकारियों द्वारा कुल 618 रात्रिकालीन निरीक्षण किए। इन रात्रिकालीननिरीक्षणों में मुख्यालय में 48, दिल्ली मण्डल में 93, लखनऊ मण्डल में 131,फिरोजपुर मण्डल में 190, जम्मू मण्डलमें 23 व मुरादाबाद मण्डल में 131रात्रिकालीन निरीक्षण किए गए ।
ये रात्रिकालीन निरीक्षण रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्यसे उत्तर रेलवे द्वारा चलाए जा रहे संरक्षा अभियान के तहत किए गए । इननिरीक्षणों के अंतर्गत रेल परिचालन, सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रैकइंफ्रास्ट्रक्चर, लेवल क्रॉसिंग, यार्ड और स्टाफ द्वारा तय सेफ्टी नियमों औरप्रक्रियाओं के पालन जैसे ज़रूरी पहलुओं को शामिल किया गया। ऑपरेशनल मैनुअल केपालन, कोहरे की स्थिति में तैयारी और सेफ्टी उपकरणों की तैयारी पर खास ध्यानदिया गया।
निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने हैंडओवर और टेकओवर प्रक्रियाओं, पॉइंट्स औरक्रॉसिंग की स्थिति, सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग सिस्टम के काम करने, रिकॉर्ड केरखरखाव और संरक्षा निर्देशों के पालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरानअधिकारियों ने रेल परिचालन को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
निरीक्षणों के दौरान उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने सुरक्षित रेल परिचालनसुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की औरअपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, समयपालन एवं संरक्षा नियमों का पूर्णतःपालन करने के निर्देश दिए गए।
ये निरीक्षण उत्तर रेलवे के नियमित मॉनिटरिंग प्रणाली का हिस्सा हैं, जिसकाउद्देश्य रेलवे परिचालन प्रणाली में सुधार करना और संरक्षाको मज़बूत करनाहै। उत्तर रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications