जोधपुर में दो शादियों के बाद रिसेप्शन भी दो देंगी प्रियंका, यहां होगा Nickyanka का जश्न
'बाजीराव-मस्तानी' के बाद अब बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस से जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगी, जिसके लिए निक भारत पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली। 'बाजीराव-मस्तानी' के बाद अब बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस से जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगी, जिसके लिए निक भारत पहुंच गए हैं। कहा जा रहा कि शादी एकदम शाही अंदाज में होगी और इसमें कोई कसर न रहे, इसके लिए प्रियंका की मां मधु खुद तैयारियों को देख रही हैं। दीपिका की तरह प्रियंका भी दो रीति-रिवाज से शादी करेंगी, ये खबरें तो पहले ही आ चुकी हैं, लेकिन अब खबर है कि प्रियंका रिसेप्शन भी दो-दो रखेंगी।
प्रियंका भी करेंगी दो रीति-रिवाज से शादी
जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा दो रिसेप्शन देंगी। इसमें से एक रिसेप्शन मुंबई में उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 2 दिसंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी, वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रस्मों से दोनों शादी करेंगे। शादी के लिए निक जोनस भारत पहुंच चुके हैं। वो गुरुवार रात दिल्ली पहुंचे और उन्हें लेने खुद प्रियंका एयरपोर्ट पहुंचीं।
ऐसा दिखता है प्रियंका की शादी का निमंत्रण, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
ऐसे हुई थी दोनों के रिश्ते की शुरुआत
एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'वेलकम होम बेबी।' इसके बाद प्रियंका ने निक और दोस्तों के संग थैंक्सगीविंग मनाया। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो उनके अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन फिर इस साल मई में इस रिश्ते पर मुहर लग गई।
Recommended Video
जुलाई में सगाई, अगस्त में हुआ था रोका
निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने तभी सगाई कर ली। दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मुंबई स्थित प्रियंका के घर पंजाबी रीति-रिवाज से रोके की रस्में हुई थीं, जिसमें शामिल होने निक के पेरेंट्स भी भारत आए थे। रोका सेरेमनी में केवल दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। उसी शाम प्रियंका ने अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी।
निक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन