क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: शादी के लिए जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक, आज शाम से शुरू होंगी रस्में

मुंबई में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। प्रियंका-निक की शादी की रस्में आज से शुरू होनी हैं। दोनों गुरुवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से जोधपुर के लिए निकले।

Google Oneindia News

Recommended Video

Priyanka Chopra and Nick Jonas arrive at Jodhpur Airport ; Watch video | FilmiBeat
Nickyanka

जोधपुर। मुंबई में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। प्रियंका-निक की शादी की रस्में आज से शुरू होनी हैं। दोनों गुरुवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से जोधपुर के लिए निकले। दोनों करीब सुबह 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

परिवार संग जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक

परिवार संग जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर पहुंच गए हैं। दोनों के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस, उनकी मंगेतर सोफी टर्नर नजर आए। दोनों की एक झलक पाने के लिए मुंबई और जोधपुर एयरपोर्ट पर फैंस का तांता लगा हुआ था।

जोधपुर में दो शादियों के बाद रिसेप्शन भी दो देंगी प्रियंका, यहां होगा Nickyanka का जश्नजोधपुर में दो शादियों के बाद रिसेप्शन भी दो देंगी प्रियंका, यहां होगा Nickyanka का जश्न

आज से शुरू होंगी शादी की रस्में

आज से शुरू होंगी शादी की रस्में

प्रियंका और निक की शादी की रस्में आज से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शुरू होंगी। पहले कहा जा रहा था कि मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम मेहरानगढ़ किले में होगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि सभी कार्यक्रम उमेद भवन में ही होंगे। संगीत में प्रियंका चोपड़ा अपने 'देसी गर्ल' गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं। वहीं निक जोनस भी एक धमाकेदार डांस कर सकते हैं।

2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे प्रियंका और निक

2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे प्रियंका और निक

वहीं सात फेरे 2 दिसंबर को लिए जाएंगे। प्रियंका और निक दो रीति-रिवाजों से शादी कर सकते हैं, लेकिन इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। एक शादी पंजाबी रीति-रिवाज से और दूसरी क्रिश्चियन रस्मों से होगी। कहा जा रहा है कि हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी और क्रिश्चियन शादी के लिए उन्होंने राफ लॉरेन को चुना है।

निक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थननिक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन

Comments
English summary
Nickyanka Wedding: Priyanka Chopra-Nick Jonas Reaches Jodhpur With Family, Celebrations To Start From Today.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X