क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

होने वाले पति निक को किस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानिए यहां

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए दोनों के साथ उनका पूरा परिवार जोधपुर पहुंच गया है और आज शाम से शादी की रस्में भी शुरू हो जाएंगी।

Google Oneindia News
Nickyanka

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए दोनों के साथ उनका पूरा परिवार जोधपुर पहुंच गया है और आज शाम से शादी की रस्में भी शुरू हो जाएंगी। दोनों की शादी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका और निक के फैंस दोनों को 'Nickyanka' कहते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्रियंका निक को क्या कहती हैं? जानिए

निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका

निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका

प्रियंका निक जोनस को 'ओल्ड मैन जोनस' कहकर बुलाती हैं। उम्र की बात करें तो प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन वो खुद उन्हें 'Old Man Jonas' कहती हैं। ये खुलासा प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया। प्रियंका और निक ने वोग मैगजीन को खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर पहली बार खुलकर बात की। इंटरव्यू के अनुसार दोनों के बीच उम्र का फासला खूब सुर्खियां बना था। प्रियंका निक से बड़ी हैं, लेकिन दोनों में निक ही ज्यादा मैच्योर लगते हैं।

Nickyanka Wedding: जब-जब प्रियंका और निक ने किया अपने प्यार का इजहारNickyanka Wedding: जब-जब प्रियंका और निक ने किया अपने प्यार का इजहार

संगीत में बॉलीवुड गाने पर डांस करेंगे निक?

संगीत में बॉलीवुड गाने पर डांस करेंगे निक?

प्रियंका और निक की शादी की रस्में आज से शुरू हो जाएंगी। पहले कहा जा रहा था कि मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम मेहरानगढ़ किले में होगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि सभी कार्यक्रम उमेद भवन में ही होंगे। संगीत में प्रियंका चोपड़ा अपने 'देसी गर्ल' गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं। वहीं निक जोनस भी एक धमाकेदार डांस कर सकते हैं।

निक के पिता कराएंगे दोनों की शादी

निक के पिता कराएंगे दोनों की शादी

वहीं दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। एक शादी पंजाबी रीति-रिवाज से और दूसरी क्रिश्चियन रस्मों से होगी। क्रिश्चियन शादी को निक के पिता कराएंगे, जोकि एक पेस्टर हैं। हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी और क्रिश्चियन शादी के लिए उन्होंने राफ लॉरेन को चुना है। ऐसा पहली बार है जब राफ लॉरेन ने परिवार से बाहर किसी के लिए वेडिंग गाउन डिजाइन किया है।

निक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थननिक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन

Comments
English summary
Nickyanka Wedding: Know What Priyanka Chopra Calls Nick Jonas? Reads Here.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X