आज दिल्ली में होगा प्रियंका-निक का पहला रिसेप्शन, पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन होस्ट करेंगे। प्रियंका-निक के वेडिंग रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरस हो रही हैं, जिसके अनुसार रिसेप्शन आज दिल्ली के ताज होटल में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली। जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन होस्ट करेंगे। प्रियंका-निक के वेडिंग रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरस हो रही हैं, जिसके अनुसार रिसेप्शन आज दिल्ली के ताज होटल में आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे।
Recommended Video
आज ताज होटल में होगा रिसेप्शन
राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन में दो रस्मों से शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका-निक का पहला रिसेप्शन आज है। इसलिए ही दोनों जोधपुर में शादी के बाद सीधा दिल्ली आए हैं। दोनों का पहला रिसेप्शन दिल्ली में है, जहां दिग्गज हस्तियों के बाद कई राजनेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद है। प्रियंका-निक का रिसेप्शन ताज पैलेस होटल के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता इस रिसेप्शन में शिरकत कर सकते हैं।
जब उस रात निक ने नहीं किया Kiss, तो क्या था प्रियंका का रिएक्शन?
जोधपुर के उमेद भवन में 3 दिन चला शादी का जश्न
दिल्ली के बाद प्रियंका और निक मुंबई में बॉलीवुड दोस्तों के लिए भी एक रिसेप्शन होस्ट करेंगे। दोनों की शादी का जश्न जोधपुर के उमेद भवन में पूरे तीन दिन चला। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई।
फैंस बेसब्र, कब आएंगी शादी की तस्वीरें?
इस शादी में केवल दोनों का परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अपनी ईसाई शादी के लिए प्रियंका ने मशहूर फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन का डिजाइन किया गाउन पहना। वहीं हिंदु शादी के लिए उन्होंने बॉलीवुड की पहली पसंद सब्यसाची को चुना। प्रियंका और निक ने शादी से पहले की रस्मों- हल्दी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। अब फैंस बेसब्री से शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
होने वाले पति निक को किस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानिए यहां