ब्रांड प्रमोशन को गए निक के पीछे-पीछे पहुंचीं प्रियंका, पति ने फोटो शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे कपल हैं, जो ना सिर्फ अमेरिका और भारत में बल्कि दुनियाभर में चर्चाओं में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों सितारों की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर सक्रिय भी रहते हैं। सोमवार सुबह निक ने प्रियंका के साथ एक फोटो इंस्टा पर शेयर किया है, साथ में एक खास मैसेज भी लिखा है।

निक के ब्रांड प्रमोशन में पहुंची प्रियंका
निक ने प्रियंका के साथ अपना फोटो मोनटौक से शेयर किया है। निक यहां टकीला ब्रांड के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। ब्रांड के लॉन्च के बाद उन्होंने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, यही जिंदगी है और होनी भी चाहिए। निक और प्रियंका के फोटो को छह घंटे में ही सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

जोनस ब्रदर्स के कंसर्ट में भी झूमीं प्रियंका
हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने 'हैप्पीनेस बिगिन्स कॉन्सर्ट' में परफॉर्म किया था। इसमें भी प्रियंका ने खूब मस्ती की। अनुमप खेर भी कंसर्ट में पहुंचे थे। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर 'जोनस ब्रदर्स' के कंसर्ट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'प्यारी प्रियंका चोपड़ा, अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के न्यूयॉर्क में आयोजित कंसर्ट में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मजा आ गया।

फैन से मिलने पहुंची अस्पताल
जोनस ब्रदर्स के इस कंसर्ट में एक महिला नहीं पहुंच पाई क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती थी। ये बात जब प्रियंका और जोनस ब्रदर्स को पता चली तो वो चारों फैन को सरप्राइज देने हॉस्पिटल पहुंच गए। जोनस ब्रदर्स और प्रियंका को वहां देखकर ये फैन बहुत खुश हुई।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications