निक जोनस ने किया डायबिटीज टाइप 1 का खुलासा, मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस से दिसंबर की पहली तारीख में शादी करने जा रही हैं। दोनों जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगे।

Nickyanka

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस से दिसंबर की पहली तारीख में शादी करने जा रही हैं। दोनों जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगे। निक-प्रियंका की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं और इस दौरान दोनों अपने-अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी इंज्वॉय कर रहे हैं। इसी बीच निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डायबिटीज टाइप 1 होने का खुलासा किया है। निक के इस खुलासे पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही प्यारे अंदाज में रिएक्ट किया है।

निक जोनस ने किया डायबिटीज का खुलासा

निक जोनस ने किया डायबिटीज का खुलासा

निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायबिटीज का खुलासा किया। हाल की और सालों पुरानी फोटो शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, '13 साल पहले मुझे डायबिटीज टाइप 1 का पता चला। बाईं तरफ मेरी तस्वीर इसका पता चलने के बाद की है। शायद सिर्फ 100 पाउंड, ब्लड शुगर हाई होने के कारण काफी वजन कम हो गया था। दाईं तरफ तस्वीर अभी की है। खुश और स्वस्थ्य। अपनी फिजिकल हेल्थ को प्राथमिकता बनाना। इस बीमारी के साथ मेरी रोजाना लाइफ पर पूरा कंट्रोल है।'

मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन

मंगेतर प्रियंका ने यूं दिखाया समर्थन

निक ने लिखा कि वो अपने परिवार और दोस्तों के आभारी हैं जिन्होंने हर पड़ाव पर उनकी मदद की। 26 वर्षीय सिंगर-सॉन्गराइटर ने अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। निक के इस खुलासे पर प्रियंका ने बड़े ही प्यारे अंदाज में लिखा, 'तुम्हारे बारे में सभी बातें स्पेशल है, डायबिटीज के साथ या उसके बिना।' प्रियंका और निक के रिश्ते की बात करें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन में पूरे शाही अंदाज में होगी।

शाही अंदाज में होगी दोनों की शादी

शाही अंदाज में होगी दोनों की शादी

इसके लिए प्रियंका की मां हाल ही में उमेद भवन में तैयारियां का जायजा लेने पहुंची थीं। प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मुंबई स्थित प्रियंका के घर पंजाबी रीति-रिवाज से रोके की रस्में हुई थीं, जिसमें शामिल होने निक के पेरेंट्स भी भारत आए थे। रोका सेरेमनी में केवल दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। उसी शाम प्रियंका ने अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+