NIA ने कोर्ट से कहा-सचिन वाझे नहीं कर रहे हैं जांच में सहयोग, पूछताछ में हो रही है परेशानी
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत को बताया कि निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे उनकी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एनआईए ने कहा कि इसलिए वह उससे सही ढंग से पूछताछ नहीं कर पा रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले बम में संदिग्ध भूमिका और ठाणे स्थित व्यवसायी मनसुख हिरेन की रहस्यमय मौत के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस में एक सहायक उप-निरीक्षक सचिन वाझे को गिरफ्तार किया।

Recommended Video
मामले की सुनवाई के दौरान एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि भले ही अदालत ने सचिन वाजे के वकील को पूछताछ स्थल पर विजुअल डिस्टेंस पर उपस्थित रहने की अनुमति दी थी, ना कि, हेयरिंग डेस्टेंट पर। लेकिन उनके वकील इस दौरान अनुपस्थित रहे हैं, इसलिए पूछताछ में सचिन वेज सहयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर, सचिन वाझे के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखा है।
सचिन के वकील ने अदालत को बताया कि उनका एक वकील सजल यादव वहां मौजूद थे और यहां तक कि वह एनआईए कार्यालय के पास के एक होटल में रात भर रुके भी, ताकि उन्हें सचिन से पूछताछ के समय बुलाया जा सके। दोनों पक्षों को सुनकर, अदालत ने एनआईए के उस आवेदन को खारिज कर दिया जिसमें एजेंसी ने सचिन वाझे के वकील को पेश होने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की थी क्योंकि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
यही नहीं कोर्ट ने सचिन वाझे के वकील की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने वाझे से पूछताथ के बीच मिलने के लिए समय दिए जाने की मांग की थी। उधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने एंटीलिया मामले की जांच में एनआईए और एटीएस, दोनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सचिन वाझे छोटा मोहरा है। इस पूरे खेल का असली आका कोई और है। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री व शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का भी हाथ सचिन वाझे के सिर पर होने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications