पठानकोट हमले की जांच कर रहे NIA अधिकारी की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी तनज़िल अहमद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना उत्तरप्रदेश के बिजनौर के पास हुई, जब वो अपनी भांजी की शादी से वापस लौट रहे थे। पुलिस जानकारी के मुताबिक अहमद अपनी वैगन आर कार से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वापस लौट रहे थे कि तभी कुछ मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को गोली मार दी।

security

इस हमले में तनज़िल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराई गई है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। आपको बता दें कि तनजिल अहमद पठानकोट में हुए आतंकी हमले की जांच से जुड़े हुए थे।

एनआईए अधिकारी की हत्या के बाद अब एनआईए और एटीएस की टीम मुरादाबाद अस्पताल पहुंच चुकी है जहां अफसर के शव को रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है, हलांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+