पाकिस्तान और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 12 आरोपियों पर कसा शिकंजा, NIA ने दायर की चार्जशीट
पाकिस्तान और खालिस्तानी संगठन से संबंध रखने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ NIA ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार्जशीट दायर की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को उन 12 आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया, जिनके खालिस्तानी समर्थक संगठनों और पाक स्थित षड्यंत्रकारियों के साथ संबंध पाए गए, तीन आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामलों में से एक में इसकी जांच की जा रही है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ लगा NSA
खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया है। इस कानून के लगने के बाद सरकार अब और सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने और माहौल खराब करने के लिए अमृतपाल (Amritpal Singh) पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उसकी तलाशी में जगह-जगह हाथ-पांव मार रही है। हालांकि, अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है, पर पुलिस की कोशिशें जारी हैं।
अमृतपाल के पिता ने लगाया एनकाउंटर का डर
अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें डर है कि उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। वो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में गए हैं। अमृतपाल और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज एक पुलिस चौकी पर हमला करने और कुछ पुलिसकर्मी को घायल करने के संबंध में की गई थी। इसके अलावा उनके वाहन में मिले हथियार के संबंध में भी शिकायत दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications