Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आतंकियों के साथ पकड़े गए जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व DSP दविंदर सिंह के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह और पांच अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ आतंक से जुड़े मामले में ये चार्जशीट दाखिल हुई है। एनआईए की चार्जशीट में हिजबुल आतंकियों को कथित तौर पर मदद पहुंचाने के आरोपी सिंह के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े सैयद नावेद समेत छह का नाम है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह और छह अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ आतंक से जुड़े मामले में ये चार्जशीट दाखिल हुई है। इसमें सिंह के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े सैयद नावेद का भी नाम है।

दविंदर बीते छह महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। दविंदर सिंह को इस साल 11 जनवरी को पुलिस की एक टीम ने आतंकियों के साथ कुलगाम स्थित मीर बाजार से गिरफ्तार किया था। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को एक वाहन से ले जाते समय दविंदर को गिरफ्तार किया गया था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीएसपी रैंक के ऑफिसर दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद कहा गया था कि वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को जम्‍मू से दिल्‍ली भेजने की फिराक में था। उसके साथ जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, वो दोनों आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस को सिंह के घर से अवैध हथियार भी मिले थे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस दविंदर सिंग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी थी। जिसके चलते बीते महीने जून में दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को दविंदर सिंह को जमानत दे दी थी। हालांकि एएनआई के केस के चलते उसकी रिहाई नहीं हो सकी थी। दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज मामले में जमानत के बाद वो एएनआई की न्यायिक हिरासत में जेल में है।

बता दें कि दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था कि साल 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु ने भी दविंदर सिंह का जिक्र अपनी एक चिट्ठी में किया था। अफजल गुरु ने जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें उसने बताया था कि कैसे दविंदर सिंह जो हमले के समय स्‍पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में डीएसपी थे, उसने संसद हमलों के सह आरोपी मोहम्‍मद को दिल्‍ली ले जाने के लिए कहा था। डीएसपी ने न सिर्फ दिल्‍ली ले जाने बल्कि मोहम्‍मद के लिए एक कार खरीदने और किराए पर घर का इंतजाम करने को भी कहा था। वहीं सिंह के पास काफी संपत्ति होने की बात भी सामने आई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+